जोधपुर

Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें- करने वाले हैं ट्रेन से सफर तो जान लीजिए, बदलने वाली है टाइमिंग

Train News: मण्डल रेल प्रबंधक पंकजकुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 14896 बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) बाड़मेर से जोधपुर स्टेशन के बीच संचालन समय में परिवर्तन से मार्ग के 21 स्टेशनों से संचालन समय में परिवर्तन हो जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2024, 8:48 AM IST
Barmer-Jodhpur Express

Train News: रेलवे ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाड़मेर से चलकर जोधपुर आने वाली ट्रेन के संचालन समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से बाड़मेर से दोपहर 12 की जगह सुबह 10 बजे चलेगी, जो दोपहर करीब 3.15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। मण्डल रेल प्रबंधक पंकजकुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 14896 बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) बाड़मेर से जोधपुर स्टेशन के बीच संचालन समय में परिवर्तन से मार्ग के 21 स्टेशनों से संचालन समय में परिवर्तन हो जाएगा।

यह है संशोधित समय सारणी

संशोधित समय सारणी के अनुसार गाड़ी बाड़मेर से प्रतिदिन सुबह 10 बजे प्रस्थान कर उत्तरलाई सुबह 10.10 बजे, कवास 10.23 बजे, बनिया सांडा धोरा 10.35 बजे, बायतु 10.46 बजे, भीमरलाई 11 बजे व गोल 11.12 बजे पहुंचेगी। तिलवाड़ा स्टेशन पर सुबह 11.24 बजे, खेड़ टेम्पल 11.32 बजे, बालोतरा 11.40 बजे, जानियाना 11.59 बजे, पारलू 12.09 बजे और समदड़ी स्टेशन पर दोपहर 12.20 बजे पहुंचेगी। अजीत दोपहर 12.35 बजे, महेश नगर हाल्ट 12.43 बजे, धुंधाड़ा 12.53 बजे, दूदिया 1.05 बजे, सतलाना 1.13 बजे और लूनी जंक्शन स्टेशन पर दोपहर 1.50 बजे आकर 1.53 बजे रवाना हो जाएगी। हनवंत स्टेशन पर दोपहर 2.03 बजे, सालावास 2.12 बजे, बासनी 2.20 बजे, भगत की कोठी 2.30 बजे आकर 2.32 बजे रवाना होकर दोपहर 3.15 बने जोधपुर पहुंच जाएगी।

अन्य प्रमुख ट्रेनों से मिलेगी कनेक्टिविटी

जोधपुर मण्डल सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस के संचालन समय में परिवर्तन के बाद यात्रियों को जोधपुर से जयपुर इंटरसिटी तथा भगत की कोठी से चलने वाली लंबी दूरी की साप्ताहिक ट्रेनों से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी, जिससे उनका सफर आसान होगा।

Updated on:
10 Oct 2024, 8:48 AM IST
Published on: