जोधपुर

Jodhpur Accident: कार पलटने से भीलवाड़ा के उद्योगपति की पत्नी का निधन, व्यवसायी एम्स में भर्ती

राजस्थान के जोधपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में भीलवाड़ा के उद्योगपति की पत्नी का निधन हो गया। वहीं उद्योगपति को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है। हादसे में चालक भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दंपती नाकोड़ा जी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
2 min read
Aug 15, 2026
jodhpur accident
Jodhpur Accident: हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन (फोटो-पत्रिका)

जोधपुर। डांगियावास थाना क्षेत्र में जालेली फौजदार गांव के पास रिंग रोड पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सामने पशु आने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और कई बार पलटने के बाद रुक गई। हादसे में कार सवार भीलवाड़ा के उद्योगपति की पत्नी का निधन हो गया, जबकि व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक को भी चोटें आई हैं। घायल व्यवसायी का जोधपुर के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा के कांचीपुरम निवासी व्यवसायी ज्ञानचंद जैन (64) अपनी पत्नी सुशीला जैन (60) के साथ 13 अगस्त को कार से भीलवाड़ा से जोधपुर की ओर आ रहे थे। उनके साथ कार चालक भी था। बताया जा रहा है कि दंपती नाकोड़ा जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी कार जालेली फौजदार गांव के पास रिंग रोड पर पहुंची।

कई बार पलटी खाई कार

इसी दौरान अचानक सड़क पर एक पशु आ गया। चालक ने पशु को बचाने के लिए कार को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित हो गया। कार सड़क से नीचे उतरने के बाद कई पलटियां खाती हुई रुक गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार ज्ञानचंद जैन, उनकी पत्नी सुशीला जैन और चालक घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जोधपुर एम्स भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुशीला जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं ज्ञानचंद जैन का गंभीर हालत में उपचार जारी है। चालक के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

कार के नंबर से परिजनों को दी सूचना

हादसे की सूचना मिलने के बाद डांगियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर उसके मालिक और परिजनों की जानकारी जुटाई। इसके बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतका के पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्य जोधपुर पहुंचे।

यह वीडियो भी देखें :

परिजनों में शोक की लहर

परिजनों ने अस्पताल में सुशीला जैन के शव की पहचान की। पुलिस ने पुत्र की ओर से मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पशु को बचाने में हुआ हादसा

हादसे की सूचना भीलवाड़ा में परिजनों और परिचितों तक पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर सामने आए तथ्यों के अनुसार सड़क पर अचानक पशु आने के बाद चालक द्वारा वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हुई और यह हादसा हो गया।

Updated on:
15 Aug 2026 07:58 pm
Published on:
15 Aug 2026 07:27 pm
Also Read
View All
Jodhpur Weather Update : पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में फिर करवट ले सकता मौसम, अगस्त के अंतिम सप्ताह में बारिश का अनुमान

जोधपुर से अगवा 2 लड़कियों को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से मुक्त कराया, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती; 2 गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष -जयपुर के लिए सीमावर्ती गांवों में पानी आया, खेत लहलहाए, बच्चों के सपनों को पंख

Bhanwari Devi Update: लोहावट में फूटा जनता का गुस्सा, 5 किमी लंबा निकाला जुलूस, राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जोधपुर नगर निगम में किसी भी वर्ग से बनेगा मेयर, जिला प्रमुख भी अनारक्षित; फलोदी में जिला प्रमुख का पद महिला के लिए रिजर्व