Rajasthan High Court Big Order : राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने सीनियर सिविल जज कैडर के 123 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन किए हैं। इसके अलावा सिविल जज कैडर के दो अधिकारी बदले गए हैं।
Rajasthan High Court Big Order : राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने सीनियर सिविल जज कैडर के 123 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन किए हैं। इसके अलावा सिविल जज कैडर के दो अधिकारी बदले गए हैं। रजिस्ट्रार जनरल प्रमिल कुमार माथुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार पायल अग्रवाल को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, जोधपुर में उप निदेशक (प्रशासन) के पद पर लगाया गया हैं। इसी तरह सीनियर सिविल जज कैडर की न्यायिक अधिकारी करूणा शर्मा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर जिला, प्रवीण बानू को अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध), जोधपुर महानगर, सुरेंद्र चौधरी को अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट, रेलवे, जोधपुर महानगर लगाया गया है। इसी प्रकार विजय प्रताप गोस्वामी को अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट, किराया अधिकरण, जोधपुर महानगर, वैदेही सिंह चौहान को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बालेसर, जोधपुर जिला लगाया गया है।
इसी प्रकार श्वेता शर्मा को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बिलाड़ा, प्रतापसिंह राठौड़ को अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या चार, मनेंद्र शर्मा को अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या तीन, राजीव जांगिड़ को अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या आठ तथा प्रवीण चौधरी को अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या दो के पद पर लगाया गया हैं।