जोधपुर

Bigtheft : 32 तोला सोना, 150 तोला चांदी व 2.25 लाख रुपए चोरी

जोधपुर. लूनीथानान्तर्गतसरेचां गांव में घरवालों के गहरी नींद में होने का फायदा उठाकर चोरों ने एक ही रात दो मकानों से लाखों रुपए का सोना-चांदी व दो लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस के अनुसार सरेचां निवासी नारायण चौधरी के घरवाले रात को अपने मकान की पोल में सोए हुए थे। पास ही गली में खिड़कीतोड़कर […]

less than 1 minute read
May 04, 2024
पुलिस स्टेशन लूनी।

जोधपुर.

लूनीथानान्तर्गतसरेचां गांव में घरवालों के गहरी नींद में होने का फायदा उठाकर चोरों ने एक ही रात दो मकानों से लाखों रुपए का सोना-चांदी व दो लाख रुपए चुरा लिए।

पुलिस के अनुसार सरेचां निवासी नारायण चौधरी के घरवाले रात को अपने मकान की पोल में सोए हुए थे। पास ही गली में खिड़कीतोड़कर चोर मकान में घुसे, जहां कमरों में अलमारी के लॉकर तोड़कर नौ तोला सोने की रखड़ी सैट, कण्ठी व नथ, पचास तोला चांदी का कन्दोरा, पायल जोड़ी और दो चुडि़यां व 22 हजार रुपए और एक मोटरसाइकिल चुराकर ले गए। घरवाले सुबह उठे तो चोरी का पता लगा।

इसी तरह, चोर पड़ोसी भीमाराम पटेल के मकान में भी घुसे, जहां से 23 तोला सोने के विभिन्न आभूषण और एक किलो से अधिक चांदी के जेवर चुरा लिए। चोर दो लाख रुपए भी चुराकर ले गए। सोने के जेवर में तेडि़या, बजर कंठी, पुणसा, रखड़ी सैट, गले की चेन और अन्य आभूषण शामिल थे।

Updated on:
04 May 2024 12:58 am
Published on:
04 May 2024 12:57 am
Also Read
View All

अगली खबर