जोधपुर

सावधानः Biparjoy Storm से घबराया इंडियन रेलवे, इतनी ट्रेनों को कर दिया रद्द

बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Storm) के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों का संचालन 16 व 17 जून को रद्द कर दिया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2023, 10:17 AM IST
train.jpg

जोधपुर। बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Storm) के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों का संचालन 16 व 17 जून को रद्द कर दिया है। रेलवे ने जोधपुर, बाड़मेर से चलने वाली ट्रेनों को गुरुवार शाम को रद्द करने का निर्णय किया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 04841 जोधपुर - भिलड़ी, 04842 भिलड़ी जोधपुर, 14893 जोधपुर पालनपुर, 14894 पालनपुर जोधपुर, 04881 बाडमेर मुनाबाव, 04882 मुनाबाव बाडमेर, 14895 जोधपुर बाडमेर, 14896 बाड़मेर जोधपुर, 04839 जोधपुर बाडमेर, 04840 बाडमेर जोधपुर, 04843 जोधपुर बाड़मेर, 04844 बाड़मेर जोधपुर अगले दो दिन तक नहीं चलेगी। इनके अतिरिक्त चलने वाली अन्य ट्रेनें चलेंगी।

वहीं बिपरजॉय (Biparjoy Storm) को लेकर जोधपुर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया। जिले के सभी उपखंड स्तर पर गुरुवार को उपखंड अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें की। इसके अलावा प्रशासन ने जिले के हजारों लोगों को बल्क एसएमएस कर अगले 24 घंटे में 55 किमी रफ्तार से हवा चलने की आशंका के दौरान सावचेत बरतने की अपील की है।

इसके अलावा पूरे दिन विभिन्न विभागों से समन्वय कर तैयारियां जांची गई। देर शाम को एसडीआरएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल भी जोधपुर पहुंच गए। सोनवाल ने बताया कि इस तूफान (Biparjoy Storm) को ध्यान में रखते हुए पूरे संभाग के लिए 11 टीमें तैनात की गई है। इनमें पाली में दो, जालोर में तीन, सिरोही में दो, बाड़मेर में दो एवं जोधपुर व जैसलमेर में एक एक टीम तैनात की गई है। प्रत्येक टीम में दस लोग हैं।

Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल