जोधपुर

शेखावाटी में खुलेआम बिक रहे चिंकारों के मांस की आंच पहुंची जोधपुर, विश्नोई समाज उतरा विरोध में

दोषी अधिकारियों व शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 12:40 PM IST
agitation in jodhpur
bishnoi community agitation in jodhpur, bishnoi community protest, wild animals in jodhpur, killing of wild animals, jodhpur news

जोधपुर . शेखावाटी में धड़ल्ले से वन्यजीवों के शिकार और खुले आम चिंकारों का मांस बेचने की घटनाओं के विरोध में गुरुवार को पर्यावरणप्रेमियों और विश्नोई समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने यहां कलक्टे्रट के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। विश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था विश्नोई टाईगर फोर्स के बैनर तले पर्यावरणप्रेमियों ने विरोध प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। संस्था प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में शेखावाटी सहित जोधपुर संभाग के जिलों में वन्यजीव शिकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की गई।

वन्यजीव शिकार प्रभावित संबन्धित जिलों के वन्यजीवों के हत्यारों व लापरवाह वन अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। ज्ञापन में शेखावटी क्षेत्र के सीकर सहित विभिन्न जिलों में वन्यजीवों का मांस होटलों में खुलेआम बेचने जैसी घटनाओं में लिप्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की। लापरवाह वन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, वन्यजीव बहुल क्षेत्रों में शिकार विरोधी गश्ती दलों का गठन करने तथा सभी संदिग्ध लोगों के डेरों की तलाशी की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष लिखमाराम लोमरोड, संगठन मंत्री उदाराम गोदारा, सचिव रामनिवास धोरू, जिलाध्यक्ष रामूराम गोदारा, डॉ. ओमप्रकाश रामडावास, जालेली पूर्व घेवरराम विशनोई, लूणी अध्यक्ष ओमप्रकाश खोत, लूणी उप प्रधान पुखराज बाबल, भोपालगढ़ अध्यक्ष कालूराम हिंगोली, विश्नोई कमाण्डो फ ोर्स के प्रदेशाध्यक्ष पुखराज खेडी, भैराराम ईसराम, जयराम खावा, जगदीश खिलेरी चौहटन, छात्रनेता रामजीवन कडवासरा, रामनारायण खावा, शैतानसिंह लोल सहित बड़ी संख्या में पर्यावरणप्रेमी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जोधपुर में ब्लैक बक शिकार मामले में आज तक बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। सलमान को लेकर चल रहे केस पर विश्नोई समाज ने कड़ी आपत्ति दर्ज की थी। यह भी कि बारिश के मौसम में घायल वन्यजीवों के संरक्षण के लिए समाज सदैव ही तत्पर रहा है।

Published on: