जोधपुर

Blackmail a Girl with porn video : अश्लील वीडियो से युवती से ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने ऐसे दिलाई राहत

- बदनामी से बचाने को थानाधिकारी ने महिला सिपाही भेजकर युवती से शिकायत लेकर दर्ज की एफआइआर- आरोपी युवक गिरफ्तार

less than 1 minute read
Mar 31, 2022
Blackmail a Girl with porn video : अश्लील वीडियो से युवती से ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने ऐसे दिलाई राहत

जोधपुर।
लूनी थाना पुलिस ने एक युवती को कॉल के साथ-साथ व्हॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो (Porn video) भेजकर ब्लैकमेल (Blackmailing) करने के मामले में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। बदनामी की आशंका जताने पर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने महिला कांस्टेबल पीडि़ता के पास भेज मामला दर्ज किया था।
थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि प्रकरण में नागौर जिले में पांचौड़ी थानान्तर्गत चावण्डिया गांव निवासी रामनारायण पुत्र हरदेवराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
गत दिनों एक युवती ने पुलिस कन्ट्रोल रूम से मोबाइल नम्बर लेकर लूनी थानाधिकारी को कॉल किया था। उसका आरोप है कि एक युवक अलग-अलग नम्बर व इंटरनेट नम्बरों से उसे कॉल करता है। इतना ही नहीं, वह व्हॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो भेज ब्लैकमेल (Blackmail a Girl with porn video) कर रहा है। जबकि युवती का कोई भी अश्लील वीडियो नहीं है। वह फर्जी वीडियो से उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
युवती ने बदनामी के डर से थाने जाकर एफआइआर दर्ज कराने में असमर्थता जताई। तब महिला कांस्टेबल पीडि़ता के पास भेजी गई। तब उससे शिकायत लेकर एफआइआर दर्ज की गई। तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर रामनारायण को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है।
किसी अन्य के अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का प्रयास
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक ने युवती को जो अश्लील वीडियो भेजे थे वो संभवत: किसी अन्य के हैं। युवती का इनसे कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद युवक इन वीडियो को भेज युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। जिससे युवती काफी परेशान हो गई थी।

Published on:
31 Mar 2022 11:17 pm
Also Read
View All