जोधपुर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शेष रही परीक्षाएं आज से शुरू, परीक्षार्थी दिखे सजग, प्रशासन रहा मुस्तैद

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( Rajasthan Board of Secondary Education ) की शेष रही परीक्षाएं आज से शुरू हुई। महात्मा गांधी स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की थर्मोस्केन मशीन से जांच की गई और हाथों को सेनेटाइज करवाया गया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2020, 9:06 AM IST
rajasthan_board_exam.jpg

जोधपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( Rajasthan Board of Secondary Education ) की शेष रही परीक्षाएं आज से शुरू हुई। महात्मा गांधी स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की थर्मोस्केन मशीन से जांच की गई और हाथों को सेनेटाइज करवाया गया। इसके बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। परीक्षा केन्द्र में सभी विद्यार्थियों के लिए मास्क की अनिवार्यता रही। जिससे सभी परीक्षार्थी मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते नजर आए।

राजस्थान बोर्ड ( Rajasthan Board ) की प्रस्तावित शेष परीक्षाओं के लिए पिछले कई दिनों से स्कूलों में सेनेटाइजेशन का काम चला। स्कूल भवनों और कक्षाओं को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया। कक्षाओं में भी परीक्षार्थियों की टेबल-कुर्सियों में उचित दूरी का पूरा ध्यान रखा गया है। कोविड-19 की एडवाइजरी के पालनार्थ प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। सभी के लिए साबुन और सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केन्द्र सहित बाहर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कार्मिक लगाए गए है।

Published on: