जोधपुर

Jodhpur: घर से निकली महिला पर सांड का हमला, सींग से उठाकर 3 फीट दूर दीवार पर फेंका, VIDEO वायरल

महिला काफी देर तक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी रहीं। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला के सिर पर पांच टांके आए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2025, 7:47 PM IST
Bull attack in Jodhpur
महिला पर हमला करता सांड। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चैनपुरा बावड़ी इलाके में सड़क पर जा रही 60 वर्षीय सरोज गहलोत पर एक सांड ने हमला कर दिया। सांड ने सरोज को अपने सींग से उठाकर करीब 3 फीट दूर एक दीवार पर फेंक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गईं।

फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सामने आया, जिसमें सांड का हमला साफ दिख रहा है। स्थानीय निवासी ने बताया कि महिला सुबह अपने घर से गाय को रोटी खिलाने के लिए निकली थीं। रास्ते में बिजली के खंभे के पास खड़े सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला ने बचने की कोशिश की, लेकिन सांड ने उन्हें दीवार से टकरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह वीडियो भी देखें

पांच टांके लगे

महिला काफी देर तक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी रहीं। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला के सिर पर पांच टांके आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से दी गई है। महिला के पति का निधन हो चुका है। वह एक निजी स्कूल में काम करती हैं और इन दिनों घर पर थीं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। उनका कहना है कि इलाके में आवारा पशुओं के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम इस समस्या पर ध्यान नहीं देता।

Updated on:
25 Sep 2025, 7:47 PM IST
Published on: