1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों को तोहफा: होली पर ट्रेनों में मिलेगी सीटें, इन ट्रेनों में बढ़ाएं जाएंगे अस्थाई कोच

Holi Special Trains: होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन जोधपुर मण्डल से संचालित तथा यहां से गुजरने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 36 अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Special Trains

फाइल फोटो

Holi Special Trains: जोधपुर। होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन जोधपुर मण्डल से संचालित तथा यहां से गुजरने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 36 अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाएगा। 1 मार्च से 3 अप्रेल तक चयनित ट्रेनों में कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इन ट्रेनों में बढ़ाएं जाएंगे अस्थाई कोच

  • गाड़ी संख्या 22977/71 जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट में एक फर्स्ट मय सेकंड एसी श्रेणी तथा 1 थर्ड एसी कोच, गाड़ी संख्या 14801/02 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में 1 स्लीपर व 4 जनरल कोच तथा गाड़ी संख्या 12465/66 इंदौर-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 स्लीपर व 4 जनरल कोच।
  • गाड़ी संख्या 14854/64, 14866/53, 14863/65 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी कोच, गाड़ी संख्या 14807/08 जोधपुर-दादर त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच तथा गाड़ी संख्या 04827/28 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच।
  • गाड़ी संख्या 20483/84 भगत की कोठी-दादर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर, गाड़ी संख्या 20485/86 जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर तथा गाड़ी संख्या 20492/91 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच।
  • गाड़ी संख्या 22497/98 श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी, गाड़ी संख्या 20481/82 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 स्लीपर, गाड़ी संख्या 12495/96 बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस साप्ताहिक में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर तथा गाड़ी संख्या 22473/74 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।