बूंदी

जोधपुर में जल्द होगा सीए का अपना आशियाना….

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नीलेश शिवाजी विकमसे ने कहा कि संस्थान की स्थानीय शाखा की अपनी इमारत बनाने के लिए वे जल्द ही भवन निर्माण समिति से स्वीकृति दिलाने की कोशिश करेंगे।

less than 1 minute read
Jul 05, 2017
ICAI jodhpur

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नीलेश शिवाजी विकमसे ने कहा कि संस्थान की स्थानीय शाखा की अपनी इमारत बनाने के लिए वे जल्द ही भवन निर्माण समिति से स्वीकृति दिलाने की कोशिश करेंगे। उसके बाद जोधपुर में आईसीएआई का खुद का दफ्तर एक साल में बन कर तैयार हो जाएगा।

जोधपुर आए नीलेश मंगलवार को यहां आईसीएआई की स्थानीय शाखा की ओर से रॉयल मारवाड़ क्लब में आयोजित जीएसटी, बेनामी व कैश ट्रांजेक्शन विषयक सेमिनार में उदबोधन दे रहे थे। जेडीए ने आईसीएआई की स्थानीय शाखा को पाल लिंक रोड पर इंस्टीट्यूट के लिए जमीन दे रखी है। हाल ही में इमारत का नक्शा भी पास हो गया है लेकिन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आईसीएआई की दिल्ली स्थित समिति की स्वीकृति का इंतजार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय परिषद सदस्य मुकेशसिंह कुशवाह ने ऑडिट कार्य में डॉक्युमेंटेशन के महत्व पर चर्चा की। मुख्य वक्ता डॉ राकेश गुप्ता, मनमोहन खेमका व प्रदीप जैन ने बेनामी प्रॉपर्टीज व कैश ट्रांजेक्शन पर नये आयकर नियम और जीएसटी के नियमों पर अपने विचार रखे। उपाध्यक्ष अजय सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शाखा सचिव आकाश फोफलिया ने संचालन किया। कार्यक्रम में सुरेशचंद मेहता, रितेश भूतड़ा, केएल सोनी, महावीर बोहरा, वीपी डागा और भागीरथ बियानी मौजूद थे।

आनंद राठी ने 10 छात्रों को देंगे स्कॉलरशिप

आनंद राठी सिक्योरिटीज के आनंद राठी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। राठी ने मंच से हर साल 10 छात्रों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। इसके अंतर्गत सीए फाउंडेशन पास करने वाले 5 जरूरतमंद छात्रों और 5 छात्राओं को इंटर में ट्यूशन और परीक्षा शुल्क के रूप में स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसका प्रबंधन आईसीएआई की स्थानीय शाखा करेगी।

Published on:
05 Jul 2017 07:00 pm
Also Read
View All