जोधपुर

चुनावी सीजन में इस शहर को सबसे बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जानें पूरी खबर

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत रविवार को दोपहर बाद 2 बजे जयपुर से रवाना होकर अपराह्न 3 बजे जोधपुर पहुंचेंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2023, 9:43 AM IST
ashok_gehlot.jpg

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार व सोमवार को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। गहलोत के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सकों की सलाह के अनुसार वे एयरपोर्ट और सर्किट हाउस में लोगों से नहीं मिल पाएंगे। चिकित्सकीय परामर्श के चलते इस बार गहलोत जन सुनवाई भी नहीं कर पाएंगे। वे केवल प्रस्तावित कार्यक्रमों के अतिरिक्त किसी अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री गहलोत के पांव में फ्रैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें ज्यादा भीड़भाड़ से दूर रहने की सलाह दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत रविवार को दोपहर बाद 2 बजे जयपुर से रवाना होकर अपराह्न 3 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे तथा शाम 6 बजे बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में राजस्थान प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

गहलोत सोमवार सुबह 11.30 बजे बासनी में मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के जगशांति ऑडिटोरियम एवं स्किल डवलपमेंट सेन्टर के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। वे दोपहर 1 से शाम 4.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा शाम 6 बजे पावटा स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड के लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे शाम 7 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Published on: