जोधपुर

CLAT 2024: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में जय की पूरे देश में पहली रैंक

देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट 2024) का परीक्षा परिणाम रविवार रात को घोषित कर दिया गया है। क्लेट में उदयपुर निवासी जय कुमार बोहरा ने पूरे देश में पहली रैंक हासिल की है।

2 min read
Dec 11, 2023
common_law_admission_test.jpg

देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट 2024) का परीक्षा परिणाम रविवार रात को घोषित कर दिया गया है। क्लेट में उदयपुर निवासी जय कुमार बोहरा ने पूरे देश में पहली रैंक हासिल की है। जय ने जोधपुर में बढ़ाई करके क्लेट की तैयारी की और सफलता अर्जित की। उसने 118 में से 108 अंक हासिल किए। वर्तमान में 12वीं विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत हैं। प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई की थी।

जय केवल 15 वर्ष का है और वर्तमान में 12वीं विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत है। उसने दो कक्षा में जम्प लिया था। जय ने बताया कि पहले वह आईआईटी करना चाहता था इसलिए साइंस मैथ्स ली। बाद में उसने क्लेट की तरफ जाने का सोचा। छात्र जय ने जोधपुर में रहकर प्रतिदिन 7-8 घंटे पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान उसका एक्सीडेंट भी हो गया था, लेकिन फिर भी उसने हार नहीं मानी। वह एनएलयू बेंगलुरू में प्रवेश लेगा। जय के पिता विनोद कुमार निजी कम्पनी में विधिक सलाहकार हैं। माता निभा बोहरा गृहिणी है।

वहीं जोधपुर शहर के आदित्य सिंघवी ने 120 अंकों में से 100 अंक हासिल कर देशभर में 52वां स्थान हासिल किया। शुभम मिश्रा ने 122 वां, सौम्या रांका ने 144वां और आदित्य चारण ने 700वां स्थान प्राप्त किया। परीक्षा 3 दिसंबर को हुई थी। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास, पिछले सालों के पेपर्स का परीक्षण, समय प्रबंधन तथा मॉक टेस्ट्स इस परीक्षा को क्लियर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। छात्रों की यह उपलब्धि उनके प्रतिस्पर्धी तैयारी और उनके संघर्ष का परिणाम है।

Published on:
11 Dec 2023 09:49 am