21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anita Bishnoi: इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई के दो पोस्ट वायरल, लिखा- जिसने परेशान किया उसे मिली सजा, 3 अभी बाकी हैं

Anita Bishnoi: अनिता बिश्नोई को एमडीएम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट कर फिर से चर्चा बटोर ली है। पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उन्हें परेशान करने वालों को भगवान सजा दे रहा है।

2 min read
Google source verification
इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जोधपुर। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। अस्पताल से घर लौटते ही उन्होंने लगातार दो पोस्ट किए, जिनमें बिना किसी का नाम लिए उन लोगों पर निशाना साधा, जिन पर पहले उन्हें परेशान करने के आरोप लगे थे। उनके ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार अनिता बिश्नोई ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को भगवान ने सजा दे दी है।

उन्होंने दावा किया कि जिस व्यक्ति ने उनके खिलाफ टिप्पणी की थी, उसके अफीम के साथ पकड़े जाने की खबर सामने आई है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बालाजी महाराज ने मेरी पुकार सुन ली है। जहां उसकी जगह थी वह चला गया है और तीन बाकी हैं। अनिता के इन दोनों पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे कर्मों का फल बताते हुए समर्थन जताया। एक यूजर ने लिखा, जैसी करनी वैसी भरनी, जबकि अन्य लोगों ने लिखा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है।

यह वीडियो भी देखें

विषाक्त पदार्थ का किया था सेवन

कई लोगों ने अनिता के पक्ष में टिप्पणियां करते हुए कहा कि गलत करने वालों को उनके कर्मों का परिणाम अवश्य मिलता है। गौरतलब है कि जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी निवासी अनिता बिश्नोई ने 3 जून को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर अवस्था में जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप

इस मामले में अनिता के पति दीनाराम बिश्नोई ने बनाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मालाराम बैगरा नामक व्यक्ति लंबे समय से सोशल मीडिया पर अनिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था। आरोप है कि करीब तीन वर्ष पहले भी उसने अनिता को निशाना बनाया था, जिसके बाद उसे ब्लॉक कर दिया गया था।

मानसिक रूप से थी परेशान

इसके बावजूद वह वीडियो बनाकर और विभिन्न पोस्ट साझा कर उनकी निजी जिंदगी को लेकर भ्रामक बातें फैलाता रहा। दीनाराम बिश्नोई का आरोप है कि लगातार ट्रोलिंग, आलोचना और सोशल मीडिया पर हो रहे हमलों से अनिता मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। इसी तनाव और दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया था। फिलहाल अस्पताल से लौटने के बाद उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि दौसा जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग