जोधपुर

अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर असमंजस में ठेका कर्मचारी, पढ़ें पूरी खबर

दूसरे दिन भी प्राचार्य से मिलने पहुंचे लैब तकनीशियन
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 5:43 PM IST
Contract employees in confusion about experience certificate
अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर असमंजस में ठेका कर्मचारी, पढ़ें पूरी खबर

जोधपुर . सर्टिफिकेट की मांग को लेकर तीनों अस्पतालों में ठेके पर कार्यरत लैब तकनीशियन मंगलवार को फिर प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़ से मिलने डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज गए। उनकी मांग है कि ठेकेदार उनको अनुभव प्रमाण पत्र दें ताकि लैब सहायक की भर्ती के लिए आवेदन कर सकें। उधर, ठेकेदार नियमों का हवाला देकर अनुभव प्रमाण पत्र देने में आनाकानी कर रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर सरकार को पत्र लिखा है। इसमें अनुभव प्रमाण पत्र के नियमों के बारे में जानकारी मांगी है। उल्लेखनीय है कि तीनों अस्पतालों (मथुरादास माथुर, उम्मेद और महात्मा गांधी) के लैब तकनीशियन सोमवार को भी प्राचार्य व नियंत्रक से मिलने गए थे। इसके बाद प्राचार्य ने तीनों अस्पतालों के अधीक्षक को बुलाया।

सरकार को लिख दिया पत्र हम यूटीबी वाले कर्मचारियों को तो अनुभव प्रमाण पत्र दे रहे हैं, लेकिन यह लैब तकनीशियन ठेके पर लगे हुए हैं। इन्हें अनुभव प्रमाण पत्र ठेकेदार देगा। अब हमने सरकार से जानकारी मांगी है कि हम इनको अनुभव प्रमाण पत्र कैसे दें। सरकार को पत्र भिजवा दिया है। देखते हैं। क्या जवाब आता है।

डॉ. एसएस राठौड़, प्राचार्य व नियंत्रक, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज

Published on: