वाराणसी

नोटबंदी के चक्कर में अटका सीपीटी का नया सिलेबस, 31 मार्च तक होगा रजिस्ट्रेशन

जून 2017 में होने वाली सीपीटी पुराने सिलेबस से ही होगी
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2017, 7:12 PM IST
CPT exams, CPT syllabus, demonetization, CA exams and results, chartered accountant preparations in jodhpur, jodhpur news
CPT exams, CPT syllabus, demonetization, CA exams and results, chartered accountant preparations in jodhpur, jodhpur news

केंद्र सरकार के नोटबंदी में उलझे होने और पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने से दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इण्डिया (आईसीएआई) की इस साल से सीपीटी (कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट) का नया सिलेबस लाने मंशा धरी रह गई। केंद्र सरकार की ओर से आईसीएआई के विधेयक को मंजूरी नहीं मिलने से जून-2017 में होने वाली सीपीटी पुराने पाठ्यक्रम से होगी और प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव ही होगा।

नए छात्र इसके लिए आईसीएआई की वेबसाइट पर 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा आवेदन पत्र पांच अप्रेल से उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि चार्टर्ड एकाउंटेंट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा सीपीटी साल में दो बार आयोजित की जाती है। आईसीएआई नए पाठ्यक्रम लागू करने से पहले छह महीने का समय देती है। इसके अलावा पुराना पाठ्यक्रम भी करीब दो साल तक बना रहता है।

नए पाठ्यक्रम से सीए में प्रवेश मुश्किल

- सीपीटी में अभी तक केवल दो प्रश्न पत्र होते हैं। नए पाठ्यक्रम में चार प्रश्न पत्र होंगे।

- वर्तमान में सीपीटी के दोनों प्रश्न पत्र एक ही दिन में होते हैं और दोनों में आब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं। नए पाठ्यक्रम से होने वाली सीपीटी में चार प्रश्न पत्र होंगे। ये चारों प्रश्न पत्र चार दिन में होंगे।

- नए पाठ्यक्रम में दो पेपर ऑब्जेक्टिव और दो सब्जेक्टिव का प्रावधान है।

- वर्तमान में सीपीटी जून और दिसम्बर महीने में होती है। नए विधेयक में इसकी अवधि मई और नवम्बर निर्धारित की है।

चार पेपर होंगे नए पैटर्न में

जैन कोचिंग क्लासेज के बीआर जैन ने बताया कि नए पाठ्यक्रम में पहला प्रश्न पत्र प्रिंसिपल एण्ड प्रेक्टिसेस ऑफ एकाउंटिंग और दूसरा प्रश्न पत्र मर्केंटाइल लॉ एण्ड जनरल इंग्लिश का होगा। ये दोनों प्रश्न पत्र सब्जेक्टिव होंगे। इसमें 40 अंक की इंग्लिश ग्रामर भी डाली गई है। तीसरा प्रश्न पत्र मैथ्स, रीजनिंग व स्टेटिक्स का और चौथा बिजनेस इकोनोमिक्स व बिजनेस कॉमर्शियल का होगा। ये दोनों प्रश्न पत्र ऑब्जेक्वि होंगे। परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 फीसदी प्राप्तांक लाने वाला सीए पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेगा।

जून में होगी सीपीटी

- 31 मार्च तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

- 5 अप्रेल को उपलब्ध होगा आवेदन पत्र

- 2 प्रश्न पत्र होंगे, दोनों ही ऑब्जेक्टिव

- 50 फीसदी अंक लाने वाला होगा उत्तीर्ण

- 2 बार होती है सीपीटी परीक्षा साल में

Published on: