भावी की टिंडी की दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, जयपुर-जोधपुर में बढ़ी डिमांड
भावी. ग्राम के किसानों ने अपने खेती में नवाचार अपनाते हुए करीब 10 सालो से लगातार टिंडी की पैदावार लेकर काफी उत्साहित है और भावी धीरे धीरे टिंडी का एक बड़ा हब बनता नजर आ रहा है। इस क्षेत्र की टिन्डी दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश तक पहुचती है। किसान कानाराम गोस्वामी ओर भाना राम बेनीवाल ने बताया कि भावी कस्बे में करीब 10 सालो से लगातार टिन्डी का व्यापार सालो साल बढ़ता जा रहा है। पहले एका दुका ही किसान अपने खेत मे टिन्डी की फसल बोया करता था।
अन्य राज्यो में बढ़ी मांग - भावी कस्बे की टिन्डी का स्वाद इतना जबरदस्त है कि इस क्षेत्र की टिन्डी की मांग दिल्ली सहित अन्य राज्यो तक दिख रही है। व्यापारी ने बताया कि इस क्षेत्र की टिन्डी का स्वाद सबसे अलग होने के कारण जोधपुर, दिल्ली, जयपुर हरियाणा पंजाब उत्तरप्रदेश में जबरदस्त मांग है।
भाव मे तेजी - इस क्षेत्र की टिन्दी का स्वाद अच्छा होने के कारण क्षेत्र के किसानो के रुख टिन्डी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। 20 से 30 रुपये किलो के भाव से जयपुर व्यापारी खरीद रहे है। खास बात यह कि दिल्ली के व्यापारी किसान के खेत में ही तोल कर टिन्डी खरीद रहे है हाथो हाथ पैसे भी दे रहे है। जिससे किसानों को फायदा हो रहा है । साथ ही इस क्षेत्र में सेकड़ो किसान अपनी हजारो बीघा जमीन पर टिन्डी की पैदावार लेते है जिससे यहा से दर्जनभर गाड़िया टिन्डी से भर कर दिल्ली, जयपुर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश जोधपुर बड़ी मंडियों में जा रही है।
इनका कहना है- जयपुर के व्यापारी कालू प्रजापत ओर अशोक ने बताया इस क्षेत्र की टिन्दी की काफी मांग आ रही है। हर रोजाना करीब 20 वे 30 गाड़िया भरी जा रही है जो अलग अलग मंडियों में सफ्लाई होती है।
इनका कहना- कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि टिन्डी की मांग लगातर बढ़ने से किसान की बुवाई में तेजी ला रहा है। भावी क्षेत्र में इस साल करीब 2500 से 3000 बीघा में टिन्डी की बुवाई की गईं है।