www.patrika.com/rajasthan-news
जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लाभार्थियों को पहुंचाने के लिए आम जनता के करोड़ों रुपए खर्चे जा रहे हैं। लाभार्थियों को बसों में बैठाकर केवल जयपुर लाने-ले जाने के लिए ही 7 करोड़ 22 लाख रुपए का डीजल जलेगा।
राज्य सरकार ने प्रति किलोमीटर 20 रुपए का खर्चा मानकर यह हिसाब लगाया है। प्रदेश में 5 हजार 579 बसें सात जुलाई को जयपुर पहुंचेगी। राज्य सरकार ने इस खर्चे की कुछ हद तक वसूली केंद्र सरकार की कार्यकारी एजेंसियों/कम्पनियों से करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के सर्कुलर में उदाहरण देकर बताया गया है कि उज्ज्वला योजना का संचालन करने वाली एचपीसीएल जैसी कम्पनियों से व्यय की पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कहां से कितनी बसें, कितना खर्चा
जिला --------बसें -------- खर्चा
दौसा --------100 --------486000
टोंक --------80------------529600
सीकर --------200 -------1476000
अजमेर --------250 --------1975000
सवाई माधोपुर ----100 --------846000
अलवर --------350 --------3115000
झुंझनूं --------200 --------1916000
करौली --------100 --------958000
भरतपुर --------200 --------1980000
चूरू --------180--------1969200
बूंदी --------120 --------1346400
नागौर --------300 --------3570000
कोटा --------150 --------1887000
भीलवाड़ा ------170 --------2145400
धौलपुर --------175 --------2320500
पाली --------165 -----------2352900
चितौडग़ढ़ ------120 --------1783200
जोधपुर --------250 --------3985000
राजसमंद -------140 --------2237200
झालावाड़ ------125 --------2012500
बारां -----------150 --------2415000
बीकानेर --------180 --------2912400
उदयपुर --------300 --------5466000
हनुमानगढ़ --------105 --------1963500
सिरोही --------100--------1898003
प्रतापनगढ़ --------80 --------1563200
गंगानगर --------120 --------2580000
जालोर --------125 --------2757500
डूंगरपुर --------110 --------2475000
बांसवाड़ा --------102 --------2319480
बाड़मेर --------100--------2410000
जैसलमेर ------100 --------2474000
जयपुर --------532 --------2128000
(सरकार ने डीजल का यह खर्चा जयपुर से संबंधित स्थान की दूरी को आधार बनाकर तय किया है।)