
Jodhpur : प्रतीकात्मक फोटो एआइ से बनाया है।
Rajasthan : जोधपुर. उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी और एक को रेगुलेट किया जाएगा।
1- गाड़ी संख्या 26481/26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 5 अक्टूबर को दिल्ली तथा गाड़ी संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को जैसलमेर से रद्द रहेगी।
3- ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार-मालाणी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को जम्मूतवी से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
4- गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होगी, ट्रेन को दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
रेलवे की ओर से साबरमती बीजी-जम्मूतवी-साबरमती बीजी एक्सप्रेस का श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक विस्तार किया गया है। ऐसे में जोधपुर से इस ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को जम्मूतवी में उतरकर आगे की यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी। ट्रेन संख्या 19223 साबरमती बीजी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से साबरमती बीजी से रवाना होकर जम्मूतवी के बजाए कटरा तक जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19224 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती बीजी एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से कटरा से ही रवाना होगी।
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा दी है। भगत की कोठी-दानापुर पूजा स्पेशल का संचालन बुधवार 7 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। ट्रेन 26 नवंबर तक कुल 8 ट्रिप करेगी। ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर पूजा स्पेशल प्रत्येक बुधवार शाम 5.20 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर अगले दिन शाम 5.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी पूजा स्पेशल 8 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार शाम 7.10 बजे दानापुर से रवाना होगी और शनिवार रात 1.50 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
जयपुर। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार के मद्देनजर रेलवे ने खजुराहो से उदयपुर सिटी के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 13 फेरे चलेगी। यह खजुराहो से प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को रात 8 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5.50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इसी तरह उदयपुर सिटी-खजुराहो स्पेशल 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक 13 फेरे चलेगी। यह उदयपुर सिटी से प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.45 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
Updated on:
05 Oct 2026 10:47 pm
Published on:
05 Oct 2026 10:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
