6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur Crime: मुफ्त डीजल नहीं देने पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग, 2 कैंपर से आए बदमाश, हर महीने 50 हजार की डिमांड

जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे बदमाशों ने गाड़ी में डीजल भरवाया। पैसे मांगने पर बोले कि वे इलाके के डॉन हैं, उनको मुफ्त में डीजल देना होगा। इसके बाद हवाई फायर करके हर महीने 50 हजार की डिमांड की गई।
2 min read
Google source verification
jodhpur petrol pump robbery

Jodhpur: सांकेतिक तस्वीर (फाइल)

जोधपुर। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बिना नंबर की गाड़ियों में सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे युवकों द्वारा मुफ्त में डीजल भरवाने, विरोध करने पर हवाई फायर करने और हर माह 50 हजार रुपए देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 4 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे ग्राम श्री राणूसिंह नगर की सरहद में मेगा हाईवे स्थित फिलिंग स्टेशन पर हुई।

पेट्रोल पंप संचालक श्रवण सिंह जोधा पुत्र राणूसिंह राजपूत निवासी साई ने शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय बिना नंबर की काले शीशे वाली कैंपर पेट्रोल पंप पर आई। इसमें चालक सवाईसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत सहित अन्य लोग सवार थे। इसके पीछे एक अन्य बिना नंबर की कैंपर भी आई, जिसमें मेहन्द्रसिंह पुत्र जबरसिंह राजपूत निवासी सोहनगढ़ देवीगढ़ सहित दोनों वाहनों में कुल 4-5 लोग बताए गए हैं।

डीजल के रुपए मांगे तो बोले- 'हम इलाके के डॉन'

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ियों में डीजल भरवाया। जब कर्मचारी राजाराम ने डीजल के रुपए मांगे तो आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि वे इस क्षेत्र के डॉन हैं और उनकी गाड़ियों में मुफ्त डीजल भरना होगा। आरोपियों ने पंप संचालक को हर महीने 50 हजार रुपए देने की भी धमकी दी। विरोध करने पर सवाईसिंह ने अपने पास रखी बंदूक से कथित तौर पर हवाई फायर किया। इसके बाद राजाराम के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे करीब 3,200 रुपए छीन लिए।

फायर की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी गाड़ियों सहित फरार

हवाई फायर की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर मौजूद पपाराम पुत्र भीयाराम मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आने लगे। लोगों के पहुंचने पर आरोपी दोनों गाड़ियों में सवार होकर वहां से निकल गए। रिपोर्ट के अनुसार जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि इस क्षेत्र में पेट्रोल पंप चलाना है तो उन्हें हर माह 50 हजार रुपए देने होंगे। रुपए नहीं देने पर पेट्रोल पंप नहीं चलने देने की धमकी भी दी गई। इसके बाद आरोपी तेज गति से वाहन चलाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पेट्रोल पंप परिसर में भय का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पंप कर्मचारी राजाराम ने मोबाइल फोन पर संचालक श्रवण सिंह को घटना की जानकारी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार पुलिस को सूचना देने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। शेरगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान, घटना में इस्तेमाल वाहनों और कथित हथियार के संबंध में जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह वीडियो भी देखें :