6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्रतापनगर थाने का एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

जयपुर के प्रतापनगर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुखदेव जाट को एसीबी ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। एएसआई ने रिश्वत की राशि अपनी खाकी वर्दी की पैंट की जेब में रखी थी, जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर लिया।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Oct 06, 2026

jaipur acb trap

Jaipur: एसीबी की गिरफ्त में आरोपी एएसआई (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना प्रतापनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुखदेव जाट को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। एसीबी की टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। मामले में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है।

एसीबी के अनुसार परिवादिया ने 11 अगस्त 2026 को एसीबी चौकी एसयू प्रथम जयपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रतापनगर थाने में दर्ज एक प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी एएसआई सुखदेव जाट द्वारा प्रभावी पैरवी करने, मदद करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और चालान पेश करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी सहायक उप निरीक्षक द्वारा परिवादिया से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग किया जाना सत्यापित हुआ। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई।

रिश्वत लेकर खाकी वर्दी की जेब में रखा

मंगलवार 6 अक्टूबर को एसीबी ने पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई श्रीमती अर्चना मीणा, उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में आयोजित की गई। ट्रैप के दौरान आरोपी एएसआई ने परिवादिया से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि प्राप्त की और उसे अपनी पहनी हुई खाकी वर्दी की पैंट की जेब में रख लिया। इसी दौरान एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।

एसीबी के मुताबिक प्रथम दृष्टया आरोपी के पास परिवादिया का कार्य लंबित होना पाया गया है। अब आरोपी सुखदेव जाट से पूछताछ की जा रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

रिश्वत मांगने पर यहां करें संपर्क

यह कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमाला के सुपरविजन में जारी है। एसीबी ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए एसीबी के टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग