जोधपुर

डॉ. रवि शर्मा की मौत, जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने इमरजेंसी में भी नहीं दी ड्यूटी, अस्पतालों की व्यवस्थाएं लड़खड़ाई

ओपीडी में पहले से ही रेजिडेंट डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं। ऐसे में मरीजों की कतारें देखने को मिल रही हैं। अब आपातकाल सेवाएं प्रभावित होने से कई ऑपरेशन भी अटक गए।

less than 1 minute read
Jun 28, 2025
एमडीएम अस्पताल के आपातकाल में भी रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सेवाएं नहीं दी।फोटो - पत्रिका

रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से उदयपुर में डॉक्टर रवि शर्मा की मौत प्रकरण में चल रहे आंदोलन के पक्ष में शनिवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार रहा। रेजिडेंट डॉक्टर जो इससे पहले आपातकालीन सेवाओं में ड्यूटी दे रहे थे, उन्होंने शनिवार से वह काम भी बंद कर दिया।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टर हीरालाल यादव ने बताया कि उदयपुर प्रकरण के विरोध में प्रदेश भर के रेजिडेंट डॉक्टर अपना रोष जता रहे हैं। इसी कड़ी में जोधपुर में भी शनिवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। रेजिडेंट डॉक्टर ने आपातकाल, आईसीयू और प्रसव में भी अपनी सेवाएं नहीं दी। एमडीएम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज प्रांगण के बीच रैली निकाल रोष जताया गया।

यह वीडियो भी देखें

ओपीडी में पहले से ही बहिष्कार

ओपीडी में पहले से ही रेजिडेंट डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं। ऐसे में मरीजों की कतारें देखने को मिल रही हैं। अब आपातकाल सेवाएं प्रभावित होने से कई ऑपरेशन भी अटक गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है।

Also Read
View All

अगली खबर