जोधपुर

शिक्षा स्तर सुधार जाएगा: राठौड़

लोहावट.लोहावट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार डॉ. प्रभुसिंह राठौड़ ने कहा कि विधायक बनने पर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने का विशेष प्रयास किया जाएगा।
less than 1 minute read
surajsingh
शिक्षा स्तर सुधार जाएगा: राठौड़

लोहावट.लोहावट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार डॉ. प्रभुसिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी उनको टिकट देने पर वह जीतने पर विधायक बनने पर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने का विशेष प्रयास किया जाएगा। विशेष योजनाओं से कार्य करके के अनुरुप उसको परिणाम तक पहुंचाना वंचित गांवों का हिमालय पेयजल योजना से जुड़वाना व गांवों में फ्लोराइड मुक्त पेयजल उपलब्ध करवाने पर भी काम रहेगा। कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को उचित सम्मान दिलवाने की दिशा में विशेष प्रयास करना, शहीदों की गौरव गाथा ओं से देश प्रेम की भावना को जागृत करना, किसान और खेतिहर मजदूरों को उचित प्रशिक्षण एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना करवाना, जैविक खेती को बढ़ावा दिलवाना पशुपालकों के हितार्थ चिकित्सालय व पशु चिकित्सा क्षेत्र में सुधार कराना डेयरी यूनियन बनना प्राथमिकताएं रहेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

Published on:
19 Oct 2018 01:16 am