जोधपुर

दिल के मरीजों का खून पतला करने की दवा निकली अमानक, बाकी दवाइयां भी आ रही हैं नकली

मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए दी जाने वाली दवाइयों में भी खोट आ रही है। हृदय रोगियों को दी जाने वाली खून पतला करने की दवा भी अमानक निकल रही है। वही विटामिन डी-3 की गोली में सॉल्ट ही शून्य निकला। जांच में पाया गया कि बुखार की गोली पेट में जाकर घुल भी नहीं रही है।

less than 1 minute read
fake medicines are circulating in medical market of jodhpur
दिल के मरीजों का खून पतला करने की दवा निकली अमानक, बाकी दवाइयां भी आ रही हैं नकली

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए दी जाने वाली दवाइयों में भी खोट आ रही है। हृदय रोगियों को दी जाने वाली खून पतला करने की दवा भी अमानक निकल रही है। वही विटामिन डी-3 की गोली में सॉल्ट ही शून्य निकला। जांच में पाया गया कि बुखार की गोली पेट में जाकर घुल भी नहीं रही है।

औषधि नियंत्रण संगठन विभाग ने क्लॉपीडोगरेल एंड एस्प्रिन टेबलेट 75 (बैच नं. टी8070153, एक्सपायर्ड जून 2020 कंपनी राइडबर्ग फार्मास्यूटिकल्स देहरादून) को अमानक माना है। इसी प्रकार पोलीविटामिन टेबलेट एनएफ1 (ब्रांड नाम प्रोफिलेक्टिक, बैच नं. पीवीटी 18020, एक्स. जून 2020, मैसर्स विवेक फार्माकेम चिमनपुरा आमेर) में विटामिन डी3 शून्य पाया गया। रलिविटामिन टेबलेट एनएफ1 (ब्रांड नाम प्रोफिलेक्टिक, बैच नं. पीवीटी 18019, एक्स. जून 2020, मैसर्स विवेक फार्माकेम चिमनपुरा आमेर) विटामिन डी3 मौजूद नहीं दिखा।

सिर में जुओं व खुजली मिटाने के काम आने वाला लोशन (ब्रांड नाम- पेनस्केब,बैच नं. पीई-24 जून 2020, मैसर्स पेंटा केम फार्मास्यूटिकल्स बड्डी हिमाचल प्रदेश) भी अमानक निकला। बुखार की पैरासिटेमॉल 500 (ब्रांड नाम प्रोसिन, बैच नं. पीटी 1821, सितंबर 2020, मैसर्स दानिश हेल्थकेयर, उज्जैन) भी जांच में अमानक करार दी गई। इन अमानक दवाइयों को लेकर सभी औषधि नियंत्रण अधिकारियों को अलर्ट भेजा गया है।

एक्सपायरी अवधि के नजदीक बता रहे दवा अमानक
ये अमानक निकली दवाइयों में ज्यादातर की एक्सपायर्ड अवधि जून माह में है। इसके अलावा कुछेक की सितंबर माह में है। इन दिनों ज्यादा दवाइयां औषधि नियंत्रण संगठन विभाग एक्सपायर्ड के तिथि के नजदीक ही अमानक बता रहा है।

Published on:
12 Jun 2020 01:06 pm
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी