जोधपुर

बाड़मेर के पूर्व विधायक जैन व एक अन्य पर सामूहिक बलात्कार का आरोप

बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन ( Mewaram Jain ) और एक अन्य के खिलाफ जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए बुधवार रात एफआइआर दर्ज की गई।
less than 1 minute read
Dec 21, 2023
Mewaram Jain
बाड़मेर के पूर्व विधायक जैन व एक अन्य पर सामूहिक बलात्कार का आरोप

बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन ( Mewaram Jain ) और एक अन्य के खिलाफ जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए बुधवार रात एफआइआर दर्ज की गई। मामला दो साल पहले का बताया जाता है। बाड़मेर के एक आरपीएस अधिकारी व थानाधिकारी सहित सात अन्य के खिलाफ पीडि़ता को डराने व धमकाने का आरोप भी लगाया गया है।


थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि एक महिला ने सामूहिक बलात्कार, डराने व धमकाने का आरोप लगाकर बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन, रामस्वरूप आचार्य, आरपीएस अधिकारी, कोतवाली थानाधिकारी व पांच अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप है कि वर्ष 2021 में तत्कालीन विधायक जैन और रामस्वरूप ने राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत एक अपार्टमेंट में महिला से सामूहिक बलात्कार किया था। फिर दो साल तक उसका यौन शोषण करते रहे।


महिला का आरोप है कि पिता के बीमार होने पर उसका सम्पर्क बाड़मेर के एक युवक से हुआ था। उसने मजबूरी का फायदा उठाकर पीडि़ता से बलात्कार किया था। फिर उसने पीडि़ता को तत्कालीन विधायक से मिलवाया था। उसे जोधपुर में एक अपार्टमेंट ले जाया गया था, जहां पीडि़ता से सामूहिक बलात्कार किया गया था। आरोप है कि दो साल तक उसका देह शोषण किया गया था। इस दौरान नाबालिग पुत्री से भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।
पीडि़ता ने बाड़मेर में एक एफआइआर दर्ज करवाई थी। दोनों पुलिस अधिकारियों पर इस मामले में डराने, धमकाने व खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया गया है।

Published on:
21 Dec 2023 01:17 am