जोधपुर

जोधपुर में अधिकारियों पर नाराज हो गईं वसुंधरा राजे, नगर निगम में मचा हड़कंप

Vasundhara Raje: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मीडिया से कहा कि जिस प्रकार से अन्य प्रतिमाओं की देखभाल होती है। वैसे ही इसका भी रखरखाव करने की बात कही थी, जिसकी पालना अब की जा रही है।

2 min read
Jan 24, 2025

Jodhpur News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर दौरे के दौरान क्षेत्रीय पार्षद और अधिकारियों पर नाराज हो गईं। दरअसल वसुंधरा राजे ने रेजीडेंसी रोड पर विजया राजे सिंधिया की मूर्ति के सपीम गंदगी देखी थी। इससे नाराज होते हुए उन्होंने इसकी सफाई का निर्देश दिया।

वसुंधरा राजे की नाराजगी से नगर निगम में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन फानन में मूर्ति स्थल की साफ-सफाई शुरू हो गई। नगर निगम के स्थानीय पार्षद इस दौरान वहां मौजूद रहे। इसके बाद वसुंधरा राजे ने जोधपुर से रवाना होने से पहले विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां उन्होंने मीडिया से कहा कि जिस प्रकार से अन्य प्रतिमाओं की देखभाल होती है। वैसे ही इसका भी रखरखाव करने की बात कही थी, जिसकी पालना अब की जा रही है।

वहीं बीजेपी नेता घनश्याम वैष्णव का कहना है कि वसुंधरा राजे द्वारा दी गई नसीहत का परिणाम आया। मूर्ति स्थल पर सफाई के साथ-साथ पेड़ों की कटाई और छंगाई का काम पूरा किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को जोधपुर पहुंचीं थीं। एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। राजे ने शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड के पुत्र के विवाह आशीर्वाद समारोह में शिरकत की थी।

यह वीडियो भी देखें

महाकुंभ में बने संयोग का किया था जिक्र

राजे ने 144 साल बाद महाकुंभ में बने संयोग का जिक्र किया और कहा था कि मौनी अमावस्या को पूर्व राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि है। इस दिन दर्शन होंगे तो उसका विशेष महत्व है। उन्होंने इस मौके पर राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उनके स्वागत के लिए शेरगढ़ विधायक राठौड़ के साथ शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, जगतनारायण जोशी, जेडीए के पूर्व चेयरमैन प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, नरेश सुराणा, राधेश्याम रंगा, राकेश दवे सहित अन्य मौजूद रहे थे।

Also Read
View All

अगली खबर