5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कहा- आज राजनीति नहीं करेंगे, जानिए इसकी वजह

जोधपुर पहुंचीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 144 साल बाद महाकुंभ में बने संयोग का जिक्र किया और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Vasundhara Raje in Jodhpur

पत्रिका फोटो

Vasundhara Raje: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को जोधपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजे शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के पुत्र के विवाह के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में शिरकत करेंगी। इस दौरान मीडिया के सवालों पर वसुंधरा ने कहा कि विवाह समारोह में आई हूं, आज राजनीति नहीं करेंगे।

महाकुंभ का किया जिक्र

राजे ने 144 साल बाद महाकुंभ में बने संयोग का जिक्र किया और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि है। इस दिन दर्शन होंगे तो उसका विशेष महत्व है। उनके साथ राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन लाल गर्ग, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, जेडीए के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र सिंह, भाजपा नेता सुनील सीरवी, नरेश सुराणा सहित अन्य मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इससे पहले वसुंधरा राजे पिछले साल अक्टूबर माह में जोधपुर आईं थीं। उन्होंने सूरसागर से पूर्व विधायक और भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास ‘जीजी’ (Suryakanta Vyas) को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके बाद वे सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी के निवास स्थान पर भी गईं थीं। दरअसल विधायक जोशी की माता का भी कुछ दिनों पहले निधन हो गया था।

यह वीडियो भी देखें

मुख्यमंत्री ने की थी वसुंधरा से मुलाकात

वहीं बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की थी। यह मुलाकात राजे के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर हुई। पिछले दिनों दिल्ली में राजे की पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद सीएम की राजे से यह मुलाकात चर्चा में रही।

यह भी पढ़ें-पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले की पुलिस जीप पलटी, कई पुलिसकर्मी घायल