जोधपुर

Rajasthan News : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर, बहन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Rajasthan News : गहलोत ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि बड़ी बहन विमला देवी का हमारे बीच से जाना मेरे लिए हमेशा के लिए एक रिक्त स्थान छोड़ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 10:13 AM IST
ashok_gehlot.jpg

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी कच्छवाहा (93) का मंगलवार शाम को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने जोधपुर के लालसागर नृसिंह विहार कॉलोनी स्थित आवास में अंतिम सांस ली। वहीं अशोक गहलोत बुधवार सुबह जोधपुर पहुंच गए हैं। वे अपनी बहन के अन्तिम संस्कार में शामिल होंगे।

गहलोत हर रक्षाबंधन पर अपनी बहन से रक्षासूत्र बंधवाने जरूर आया करते थे। साथ ही दीपावली पर पूरे परिवार के साथ बहन से मिलने आते थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान गहलोत ने अपनी बहन के घर पहुंचकर आशीर्वाद लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी बहन को मां समान बताते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की थी। विमला देवी का अंतिम संस्कार जोधपुर के रामबाग माली समाज के श्मशान गृह में होगा।

भावुक हुए गहलोत
उनके निधन पर गहलोत ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि बड़ी बहन विमला देवी का हमारे बीच से जाना मेरे लिए हमेशा के लिए एक रिक्त स्थान छोड़ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। बाईजी मेरे लिए मां के समान थीं। उनकी कमी मेरे जीवन में हमेशा खलती रहेगी। अपने 93 वर्ष के जीवन में उन्होंने सभी को बेहद स्नेह और आशीर्वाद दिया। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विमला देवी के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर तथा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने अपन शोक संवदेना जताई।

Updated on:
6 Mar 2024, 10:13 AM IST
Published on: