जोधपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव के अगले दिन ही आज जोधपुर जिले के इस गांव में पहुंचेगी पूर्व CM राजे, जानिए क्यों

Former CM Vasundhara Raje: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रविवार को लोहावट के ढेलाणा गांव का दौरा रहेगा। वे दोपहर करीब 1 बजे पहुंचेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2023, 12:02 PM IST
vasundhara_raje.jpg

Former CM Vasundhara Raje: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रविवार को लोहावट के ढेलाणा गांव का दौरा रहेगा। वे दोपहर करीब 1 बजे पहुंचेंगी। ढेलाणा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रेमसिंह करनोत ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ढेलाणा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के पिता के निधन होने पर शोकसभा में शरीक होने आएंगी।

आपको बता दें कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राजे अपने परिवार संग मतदान करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों से ज़्यादा से ज़्यादा वोट करने की अपील भी की थी। राजे इस बार भी विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान से हैं। वे अपनी परंपरागत सीट झालरापाटन से भाजपा की प्रत्याशी हैं। वे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनाव में स्टार प्रचारक भी हैं।

मतदान के बाद राजे ने कहा था कि मुझे पूरा विश्वास है इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के सुराज को अपनाया है और कांग्रेस के क़ुराज को ठुकराया है। झूठा वादा करने वाली कांग्रेस की गारंटियों को नकारा है और वादा निभाने वाली भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने महिला, दलित, किसान, बेरोजगार, व्यापारी सहित सभी वर्गों पर जो जुल्म किए हैं, उसका बदला प्रदेश की जनता ने वोट की चोट के माध्यम से ले लिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव के परिणाम अप्रत्याशित होंगे, जिन्हें देखकर कांग्रेस के होश उड़ जाएंगे।

Published on: