जोधपुर

जोधपुर में फायरिंग का नया खुलासा : अवैध वसूली के लिए हीरा-काली ने करवाई थी व्यवसायी की हत्या

शरण देने वाले हिस्ट्रीशीटर को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा, नेपाल भागने की फिराक में था  
3 min read
• •
Updated: 29 Sep 2017, 9:23 AM IST
firing in jodhpur
firing in jodhpur, man killed by gun shot, murder in jodhpur, shooter harendra jat, gangster Lawrence Bishnoi, crime news of jodhpur, Jodhpur

जोधपुर .
रंगदारी के लिए मोबाइल व्यवसायी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। सात माह से जोधपुर पुलिस की आंख की किरकिरी बने हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट और काली राजपूत ने गत दिनों सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या नहीं की थी, बल्कि दोनों ने एक अन्य शूटर से उसकी हत्या करवाई थी। इसमें आधा दर्जन से युवक शामिल थे। पुलिस को अंदेशा है कि लॉरेंस के इशारे पर दोनों ने व्यवसायी की हत्या कराई थी। वारदात के १२वें दिन गुरुवार को पुलिस ने शूटर के लिए मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। लॉरेंस के गुर्गों को शरण देने वाले पवन सोलंकी को नई दिल्ली स्थित एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। गोली मारने वाले युवक सहित आधा दर्जन की तलाश की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ ने बताया कि गत १७ सितम्बर की रात वासुदेव इसरानी की गोली मारकर हत्या प्रकरण में नई सड़क पर हनुमान भाखरी निवासी विनोद उर्फ विक्की प्रजापत (२३) को गिरफ्तार किया गया है। लोहावट में भीमसागर निवासी भोमाराम बिश्नोई ने वासुदेव पर गोली चलाई थी। वारदात से पहले व बाद विनोद मोटरसाइकिल पर भोमाराम को लेकर भाग निकला था। हत्याकाण्ड में हीरा व काली सहित पांच-छह अन्य की भूमिका भी रही। जिनकी तलाश की जा रही है। डीसीपी (पूर्व) समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में एसीपी कमल सिंह, सरदारपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह व शास्त्रीनगरथानाधिकारी अमित सिहाग कार्रवाई में शामिल थे।

गत दो मार्च से ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले लॉरेंस के गुर्गों को मण्डोर थाने के हिस्ट्रीशीटर पवन सोलंकी ने शरण दी थी। जो पिछले कई दिनों से गायब था। वह गुरुवार सुबह नई दिल्ली स्थित हवाई अड्डे से नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही जोधपुर पुलिस ने हवाई अड्डे से पवन सोलंकी को हिरासत में ले लिया। जिसे लेकर देर रात तक जोधपुर पहुंचने की संभावना है। फिर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उसके खिलाफ फायरिंग व जानलेवा हमले सहित नौ मामले दर्ज हैं। पवन की धरपकड़ में डीसीपी (पूर्व) डॉ अमनदीप सिंह कपूर व टीम शामिल रही।

हीरा ने कहा, 'अच्छा इनाम मिलेगा Ó, कह भेजा गोली मारने


पुलिस को अंदेशा है कि वासुदेव की हत्या लॉरेंस के इशारे पर की गई थी। उसके गुर्गे हरेन्द्र जाट व काली राजपूत ने भीमसागर निवासी भोमाराम बिश्नोई व विनोद प्रजापत व चार-पांच अन्य को जिम्मा सौंपा था। भोमाराम को गोली चलानी थी। उसने किया भी एेसा ही। हरेन्द्र ने उन्हें कहा था कि बदले में अच्छा इनाम मिलेगा। जो संभवत: वसूली से मिलने वाली राशि में से दिया जाना था।

कार की किस्तें बकाया होने से हुआ शामिल


गिरफ्त में आने वाला विनोद प्रजापत पेशे से चालक है। उसकी कार फाइनेंस के पांच-छह लाख रुपए बकाया है। एेसे में वह बकाया किस्तें चुकाने के लालच में हरेन्द्र के झांसे में आ गया।

वारदात के बाद बीकानेर भागे, फिर अलग हुए


सरदारपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि हत्या के बाद भोमाराम बिश्नोई, विनोद व अन्य बीकानेर भाग निकले थे, जहां से सभी अलग हो गए। भोमाराम आगे चला गया था। जबकि विनोद जोधपुर लौट आया था। जोधपुर छोडऩे से पहले उन्होंने बागर चौक में अधिवक्ता के घर की रैकी भी की थी।

हीरा वीडियो कॉल से भोमाराम को देता था निर्देश


सात महीने में फायरिंग की सात वारदातों को अंजाम दे चुके हरेन्द्र उर्फ हीरा इंटरनेट के जरिए वीडियो कॉल से भोमाराम को निर्देश देता था। भोमाराम ही मोटरसाइकिल लेकर आया था।

राजस्थान पत्रिका ने पहले ही किया था खुलासा


राजस्थान पत्रिका ने २० सितम्बर को प्रथम पृष्ठ पर 'पुलिस करती रही नाकाबंदी, अपराधियों ने हत्या के बाद की वकील के घर की रैकीÓ व २२ सितम्बर को प्रथम पृष्ठ पर 'लॉरेंस से मिलने जोधपुर में रूके थे दोनों शूटरÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए थे। दो युवकों के पकड़ में आने के बाद इसकी पुष्टि भी हो गई कि शूटर ने वकील के घर रैकी की थी और जोधपुर में पनाह भी ली थी।

Published on:
Also Read
View All