जानकारी के अनुसार मुनड़ी नामक बच्चा अपने परिजन के साथ रामदेवरा से दर्शन करके ट्रेन से दोपहर में जोधपुर पहुंचा था। सूचना केन्द्र के सामने टूटी दीवार के पास ट्रेन के रुकने पर वे उतरकर रोड पर आए, तभी पावटा की तरफ से आई सिटी बस ने बच्चे को चपेट में ले लिया। टायर उसके पांव के ऊपर से निकल गया। चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। उदयमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। साथ ही बच्चे को अस्पताल भिजवाया। बस भी जब्त कर ली गई है।