जोधपुर

आज से दो दिन तक धूम,जोधपुर में डांडिया की डी.जे. बीट्स पर थिरकेगे जोधपुरवासियों के पैर…

- दो दिवसीय पान बहार डांडिया महोत्सव का आगाज आज से
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2017, 7:21 PM IST
Garba 2017 in jodhpur
Garba 2017 in jodhpur

- दो दिवसीय पान बहार डांडिया महोत्सव का आगाज आज से
जोधपुर . राजस्थान पत्रिका की मेजबानी में मस्ती का पिटारा आज खुलेगा। पान बहार डांडिया महोत्सव दो दिन तक शहर को जमकर झूमने का अवसर उपलब्ध कराएगा। दो दिवसीय पान बहार डांडिया महोत्सव का आगाज आज से कायलाना रोड स्थित होटल सिद्धार्थ इंटरनेशनल में शाम ६.३० बजे से शुरू होने वाले इस महारास में डीजे की धुन पर शहर के बाशिंदे जमकर गरबा-डांडिया का लुत्फ उठा सकेंगे। तो फिर इंतजार किस बात का है। सज-धजकर पहुंच जाइए पान बहार डांडिया महोत्सव स्थल पर और खो जाइए हसीन पलों में।शारदीय नवरात्र घट स्थापना के साथ ही सूर्यनगरी में गरबा डांडिया की धूम शुरू हो गई।

शारदीय नवरात्र घट स्थापना के साथ ही सूर्यनगरी में गरबा डांडिया की धूम शुरू हो गई। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी के बीच गूंजते गुजराती भक्ति गीतों पर झूमते युवाओं का उत्साह परवान चढऩे लगा है। नवरात्र के दूसरे दिन गरबा महोत्सव में युवा जमकर डांडिया खनकाते नजर आए। सुर-लय ताल की झंकार के बीच सधे कदम मिलाते हुए युवक-युवतियों व बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, प्रतापनगर, मंडोर, महामंदिर, रातानाडा सहित भीतरी शहर में आयोजित गरबा महोत्सव में भक्ति गीतों पर युवा और बच्चे झूमने लगे है।कायलाना रोड स्थित होटल सिद्धार्थ इंटरनेशनल में शाम ६.३० बजे से शुरू होने वाले इस महारास में डीजे की धुन पर शहर के बाशिंदे जमकर गरबा-डांडिया का लुत्फ उठा सकेंगे। तो फिर इंतजार किस बात का है। सज-धजकर पहुंच जाइए पान बहार डांडिया महोत्सव स्थल पर और खो जाइए हसीन पलों में। चामुण्डा के दरबार में १८ हजार दर्शनार्थी पहुंचे नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मेहरानगढ़ स्थित चामुण्डा मंदिर में दिनभर दर्शनार्थियों की रेलमपेल रही। मंदिर में सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम दिनभर चलता रहा। मेहरानगढ़ में दो दिनों में १८ हजार दर्शनार्थियों ने मां चामुण्डा के दरबार में शीश नवाया।

Published on: