जोधपुर

पापों को मिटाने के लिए भगवान ने लिया अवतार

-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा पांडाल-झालामंड में चल रही भागवत कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 6:27 PM IST
God took avatar to eradicate sins
पापों को मिटाने के लिए भगवान ने लिया अवतार

बासनी (जोधपुर). झालामंड के हरि सभा आश्रम में चल रही भागवत कथा में मंगलवार को भगवान कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पंडित ऋषि गौड़ ने जैसे ही जेल में कृष्ण के जन्म का वृतांत सुनाया तो उपस्थित श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जयकारे लगाने लगे। गौड़ ने कहा कि जब भक्ति मार्ग में भक्त लीन रहता है, तब प्रभु के दर्शन होते हैं। धरती पर जब पाप बढ़ गया तो पापों को मिटाने के लिए भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। जन्मोत्सव में भजन गायकों ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, बाजे बाजे रे बधाई जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्वालुओं को भक्तिरस में भीगो दिया।


माखन मिश्री का लगाया भोग
जन्मोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाया। इस अवसर पर गौड़ ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की महता पर प्रकाश डाला। कथा में भागीरथ कुण्डलवाल, जसराज कुण्डलवाल, अरविन्द रूणगतिया, चरत मोरवाल, मोतीलाल, तेजाराम चकेणिया, मनोज सिनावडिय़ा, शंकर ओडिया, मैनीदेवी आदि उपस्थित रहे।

Published on: