जोधपुर

Biparjoy Storm: भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना आपके बैंक अकाउंट को खाली कर देगा चक्रवाती तूफान, जानिए कैसे

हैकर्स मेलवेयर को साथ में जोड़कर तूफान (Cyclone Biperjoy) के लिंक भेज रहे हैं। ऐसे कई लिंक से मोबाइल यूजर्स की बैंक और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराए जाने की आशंका है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2023, 11:18 AM IST
hacker.jpg

जोधपुर। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर देश का उत्तरी और पश्चिमी भारत अलर्ट पर है। शक्तिशाली तूफान होने की वजह से कई इलाकों में नुकसान का पूर्वानुमान भी लगाया गया है। इसी के चलते लोग लगातार बिपरजॉय की लाइव अपडेट देखने के साथ इसकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। हैकर्स को यहीं से मौका मिल गया और वे मेलवेयर को साथ में जोड़कर तूफान के लिंक भेज रहे हैं। ऐसे कई लिंक से मोबाइल यूजर्स की बैंक और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराए जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- सावधानः Biparjoy Storm से घबराया इंडियन रेलवे, इतनी ट्रेनों को कर दिया रद्द

बीते तीन दिनों से चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अपडेट के साथ ऐसे मेलवेयर के लिंक शेयर किए जा रहे हैं। इसमें मेलवेयर यानी बेड प्रोगाम अटैच होता है जो लिंक पर क्लिक करने के बाद परमिशन देने के साथ मोबाइल में डाउनलोड हो जाता है। यह मेलवेयर देश में बैठे हैकर्स ने ही तैयार किए हैं। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट प्रिया सांखला ने बताया कि मेलवेयर मोबाइल में डाउनलोड होने के बाद ई-वॉलेट यानी यूपीआई से संबंधित जानकारी चुराकर हैकर्स को भेज देता है। क्रेडिट कार्ड की डिटेल भी ले लेता है। बैंकिंग संबंधी सूचना हैकर्स के पास आने के बाद वह ऑटो ओटीपी भेजकर बैंक खाते से राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।

यह रखें ध्यान

- तूफान को लेकर हर किसी लिंक पर क्लिक करने से बचें। उसका यूआरएल देखें।

- एचटीटीपीएस लिंक वाली वेबसाइट ही खोलें।

- ओटीपी के अलावा थर्ड पार्टी एप परमिशन की अनुमति नहीं दें।

- बिपरजॉय तूफान की लाइव अपडेट भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है।

Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल