जोधपुर। बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Storm) के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों का संचालन 16 व 17 जून को रद्द कर दिया है। रेलवे ने जोधपुर, बाड़मेर से चलने वाली ट्रेनों को गुरुवार शाम को रद्द करने का निर्णय किया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 04841 जोधपुर - भिलड़ी, 04842 भिलड़ी जोधपुर, 14893 जोधपुर पालनपुर, 14894 पालनपुर जोधपुर, 04881 बाडमेर मुनाबाव, 04882 मुनाबाव बाडमेर, 14895 जोधपुर बाडमेर, 14896 बाड़मेर जोधपुर, 04839 जोधपुर बाडमेर, 04840 बाडमेर जोधपुर, 04843 जोधपुर बाड़मेर, 04844 बाड़मेर जोधपुर अगले दो दिन तक नहीं चलेगी। इनके अतिरिक्त चलने वाली अन्य ट्रेनें चलेंगी।