नई दिल्ली

संस्कृति के रंग और सम्मान की खुशी

गणतंत्र का जोश, संस्कृति के लोक रंग, उमंग और सम्मान का उत्साह। यह था राज्य सरकार की ओर से उम्मेद उद्यान के जनाना गार्डन में आयोजित एटहोम का। राज्यपाल कल्याणसिंह व मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को शहर के गणमान्य नागरिक इसके साक्षी बने।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2017, 12:52 AM IST
Happiness of award with Glory of Republic
Happiness of award with Glory of Republic

गणतंत्र का जोश, संस्कृति के लोक रंग, उमंग और सम्मान का उत्साह। यह था राज्य सरकार की ओर से उम्मेद उद्यान के जनाना गार्डन में आयोजित एटहोम का। राज्यपाल कल्याणसिंह व मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को शहर के गणमान्य नागरिक इसके साक्षी बने।

राज्यपाल ने एट होम कार्यक्रम में लोक कलाकारों, आर्टिजन्स, सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाडि़ वं तैराकों आदि 20 व्यक्तियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया, जिनमें भामाशाह भंवरलाल को समाज सेवा के लिए, श्री सेवा संस्थान को समाजसेवा के लिए, श्री अर्जुनराज मेहता को समाजसेवा के लिए, शिव कुमार सोनी को समाजसेवा के लिए, तेरापंथ युवक परिषद को समाजसेवा के लिए, इकराम अहमद खान को लाख कला के लिए, समंदरसिंह खंगारोत को चित्रकला के लिए, कोरियोग्राफर भानु भारती को कोरियोग्राफ ी के लिए, विष्णु लाम्बा को प्रकृति संरक्षण व संवद्र्धन के लिए, वलय अग्रवाल को शिक्षा के लिए, गोपाल भारती वरिष्ठ चित्रकार को चित्रकला के लिए, स्वरूप पंवार को लोक नृत्य के लिए, डॉ. मधु भट्ट तैलंग को धु्रपद गायन के लिए, सुश्री राखी पूनम को कालबेलिया नृत्य के लिए, गफूर खंा को गायन व खड़ताल वादन के लिए, गरिमा भार्गव को कथक नृत्य के लिए, मनोज दासोत को बैडमिंटन खेल के लिए, डॉ. जेएम जैन को चिकित्सा के लिए, योग गुरु देवेन्द्र अग्रवाल को जीवन संरक्षण व बेटी बचाओ अभियान के लिए और नरेन्द्रसिंह को ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी जन स्वास्थ्य अभियंात्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Published on: