जोधपुर

Rajasthan Crime News : लॉरेंस के शूटर्स का टेरर, इस हार्डकोर बदमाश ने मांगी पुलिस सिक्योरिटी

Lawrence Bishnoi News : पत्नी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पेश होकर 'हार्डकोर बदमाश' पति की जान को खतरा होने की आशंका जताई। परिवाद पेश कर पति की सुरक्षा की मांग की।
less than 1 minute read
Feb 01, 2024
Hardcore Criminal demands Police Security Lawrence Gang Shooter terror

क्या अब राजस्थान के स्कूलों में लगेगा 'हिजाब' पर परमानेंट बैन? आई सबसे बड़ी और लेटेस्ट अपडेट

इस बीच, कैलाश मांजू की पत्नी प्रियंका बिश्नोई ने पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ के कार्यालय में पेश हुईं और पति की जान को खतरा होने की आशंका जताई। वहां से उन्हें डीसीपी पश्चिम कार्यालय भेजा गया, जहां डीसीपी गौरव यादव को परिवाद पेश कर पति की सुरक्षा की मांग की।

[typography_font:14pt;" >साजिश रचने का अंदेशा
पत्नी ने पति के एक रिश्तेदार पर लॉरेंस गिरोह से मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। रिश्तेदार गांव में रहता है। उसके कनाडा में बैठे लॉरेंस के गुर्गे गोल्डी बरार के सम्पर्क में होने और हत्या के लिए शूटर बुलाने की आशंका जताई।

ये भी पढ़ें : Accident VIDEO : देखें कैसे हुआ मानवेंद्र सिंह की कार का भीषण सड़क हादसा?

कई जगह जाब्ता लगाया : पुलिस
26 जनवरी के मद्देनजर कुछ इनपुट थे। उस पर टीमें काम कर रही हैं। हिस्ट्रीशीटर ही नहीं बल्कि कई जगह जाब्ता लगाया गया था। सरपंच की जान को भी खतरे की सूचना थी। हिस्ट्रीशीटर के यहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पत्नी ने परिवाद देकर पति के लिए सुरक्षा मांगी थी। गश्त की जा रही है।

गौरव यादव, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) जोधपुर

Published on:
01 Feb 2024 11:30 am