जोधपुर

इस दिन बनने जा रहा है राजयोग, बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, बस आपको करना होगा ये छोटा सा काम

पं अनीष व्यास ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर कुछ विशेष वृक्षों की पूजा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं।
less than 1 minute read
Jul 15, 2023
hariyali_amavsaya.jpg

जोधपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार 17 जुलाई के दिन हरियाली अमावस्या विशेष योगों में मनाई जाएगी। अमावस्या होने की वजह से इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। पं प्रेमप्रकाश ओझा के अनुसार, इसी दिन सूर्य कर्क संक्रांति होगी व सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश होगा। सूर्य का गोचर कर्क राशि में होने से कर्क राशि में बुधादित्य नामक राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से सूर्य देव की कृपा बरसेगी।

पं अनीष व्यास ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर कुछ विशेष वृक्षों की पूजा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से पीपल और तुलसी के पेड़ की पूजा की जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। इस दिन पितृ तर्पण व दीपदान भी किया जाता है। इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।


18 जुलाई से लग जाएगा मलमास

सावन के दूसरे सोमवार के बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। पंचांग के अनुसार 3 साल में एक बार मलमास या अधिक मास पड़ता है। मलमास में शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। मलमास में भगवान विष्णु की आराधना फलदायी होती है।

Published on:
15 Jul 2023 01:30 pm
Also Read
View All
खतरनाक इरादे से जोधपुर आए पंजाब के 2 शॉर्प शूटर, पूर्व विधायक की रेकी की भी चर्चा, कौन था निशाने पर?

जोधपुर महापौर चुनाव 25 सितंबर को, मेहता और सोलंकी बीच होगा सीधा मुकाबला; दांव पर पूर्व CM गहलोत की प्रतिष्ठा

फलोदी में पहली बार चुनाव लड़े मेघराज कल्ला बने सभापति, परिवार से लिपटकर हुए भावुक; पूर्व चेयरमैन को मिला सिर्फ 1 वोट

Rajasthan Nikay Chunav: दिव्या मदेरणा ने कार की छत पर चढ़कर मनाई खुशी, हंगामे-बवाल के बीच कांग्रेस की जीत, जानिए मथानिया में क्या हुआ?

जोधपुर: मथानिया पालिका अध्यक्ष चुनाव में सियासी घमासान, दिव्या मदेरणा को रोका; टीकाराम जूली बोले- लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा