सीकर। राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून (IMD Heavy Rain Alert) धीरे-धीरे सक्रिय होता नजर आ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने सीकर, जयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बीकानेर, चूरू, नागौर, अजमेर, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ और करौली को वॉच लिस्ट में रखा है। यहां बारिश के संभावना जताई जा रही है।