7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा ऐसा सिस्टम, भारी बारिश से बेहाल हो जाएगा राजस्थान, बड़ा अलर्ट जारी

मौसम विभाग (Monsoon Alert) की माने तो बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। जो राजस्थान पर 16 जुलाई से असर दिखाना शुरू करेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 15 Jul 2023, 10:18 AM IST

rain_alert_01.jpg

सीकर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून (Monsoon Alert) सक्रीय होने वाला है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। जो राजस्थान पर 16 जुलाई से असर दिखना शुरू करेगा, जो 24-25 जुलाई तक रह सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों के लिए एक और चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर और झुंझुंनू में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बारां और कोटा में हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें- IMD Weather Alert: अब रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, शुरु होगा ताबड़तोड़ बारिश का दौर, रहें सावधान


बीते 24 घंटों की बात करें तो पूर्वी राजस्थान के मनोहर थाना (झालावाड़) में 6, सरमथुरा (धौलपुर) में 6, मालाखेड़ा (अलवर) में 3, रेवदर (सिरोही) में 3, सरारा (उदयपुर) में 2, माऊंटआबू में 2, नवलगढ़ में 2, सांगोद, नाथद्वारा, सांभर, राजगढ़, मालपुरा, झालावाड़, रामगढ़ में 1-1 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के पीलीबंगा में 5, लूणकरणसर में 5, राज्यासर में 4, भादरा में 3, पदमपुर में 2, तारानगर, श्रीगंगानगर और रानीवाड़ा में 1-1 सेंटीमीटर बारिश (Monsoon Alert) हुई।

यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: आज भी नहीं मिलेगी राहत, भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम (Monsoon Alert) बन रहा है। जो राजस्थान पर 16 जुलाई से असर दिखाना शुरू करेगा, जो 24-25 जुलाई तक रह सकता है। उधर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा। 24 घंटों के भीतर दौसा, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। 17 से 20 पूरा राजस्थान भीगेगा- मौसम केन्द्र जयपुर के ताजा आंकड़ा पर नजर डालें तो 17 से 20 जुलाई तक राजस्थान के हर जिले में अच्छी बारिश होगी। इस दौरान 18 जुलाई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडगढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 जुलाई को भी उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश होगी। मानसून की मेहर की बात करें तो 17 जुलाई से मारवाड़ क्षेत्र में फिर से जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 17 जुलाई को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में अच्छी बारिश होगी, जो 20 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है।