6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert: आज भी नहीं मिलेगी राहत, भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार शनिवार को अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक भारी बारिश (Heavy Rain Alert) हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 15 Jul 2023, 8:51 AM IST

monsoon_in_rajasthan.jpg

उदयपुर। राजस्थान में कमजोर पड़े मानसून की गतिविधियों ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। वहीं मौसम विभाग ने झुंझुनू, चूरू और सीकर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कोटा, बारां, झालावाड़, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, उदयपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में भी बारिश (Heavy Rain Alert) हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की चेतावनी के अनुसार शनिवार को अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- IMD Alert For Rain: बस इतने घंटों का इंतजार फिर 12 जिलों में होने वाली है भारी बारिश, चेतावनी जारी

मौसम केंद्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 16 जुलाई से एक और नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर 19 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान में प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 18 जुलाई को छह जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 जुलाई को भी उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अति भारी (Heavy Rain Alert) बारिश होगी।

यह भी पढ़ें- IMD Weather Alert: अब रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, शुरु होगा ताबड़तोड़ बारिश का दौर, रहें सावधान

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 16 जुलाई को भरतपुर और धौलपुर 17 जुलाई को बारां और झालावाड़ भारी बारिश होने की संभावना है। 18 जुलाई को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर,प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में अतिभारी बारिश और जयपुर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) का अलर्ट जारी किया है। 19 जुलाई की बात करें तो सिरोही में अतिभारी व बारां, बूंदी,झालावाड़,कोटा और बाड़मेर में भारी बारिश हो सकती है।