जोधपुर। मौसम विभाग ने बुधवार को कोटा और बूंदी के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा (Monsoon Alert) होने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही बारां और धौलपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का दिन बेहद भारी रहने वाला है। दरअसल गुरुवार को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर और टोंक में भारी बारिश (Monsoon Alert) हो सकती है।