6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्ते में भाभी के साथ थे पति के अवैध संबंध, जब पत्नी को पता चली बात तो घर में मच गया कोहराम

पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 11 Jul 2023, 10:32 AM IST

suicide.jpg

लोहावट। लोहावट थानातंर्गत कुशलावा गांव में गत दिनों विवाहिता के फंदे पर लटकते हुए मिले शव तथा पीहर पक्ष की ओर से हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लगाए गए आरोप के मामले में नया मोड़ आया है। मामले में पुलिस अनुसंधान में हुए खुलासे में सामने आया कि मृतका के पति के अपने रिश्ते में भाभी के साथ अवैध संबंध के चलते पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: अगले 48 घंटे हैं बेहद खतरनाक, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी जारी, भारी बारिश के लिए रहें तैयार

लोहावट थानाधिकारी बद्रीप्रसाद मीणा ने बताया कि कुशलावा गांव निवासी मृतका नकतूदेवी जाट के पिता की ओर से 2 जुलाई को पति, सास, ननंद के विरुद्ध हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के दर्ज करवाए गए मामले में विशेष टीम गठित की गई तथा अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिसमें तकनीकी आधार पर किए गए अनुसंधान में सामने आया कि मृतका के पति चन्द्रप्रकाश पुत्र रणुराम जाट के तथा उसकी रिश्ते में भाभी के मोबाइल पर कई घंटो तक लंबे समय से बातचीत हो रही थी। उसके आधार पर संदेह होने पर मृतका के पति को दस्तयाब कर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, 24 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घरों से नहीं निकलें बाहर

पूछताछ में उसने बताया कि रिश्ते में उसकी भाभी के साथ अवैध संबंधों के चलते उसकी पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले के खुलासे में कांस्टेबल अशोक कुमार की विशेष भूमिका रही।पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई को चन्द्रप्रकाश जाट अपनी माता, रिश्तेदार तथा बेटी के साथ घर से मंदिर गए तो पीछे घर में अकेली नकतू ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह वापस मंदिर से लौटे तक वह फंदे लटकी हुई मिली। उसने बताया कि वह एक साल से कामकाज के सिलसिले में बाहर था। करीब 15 दिन पहले ही घर आया था। मामले के खुलासा में थानाधिकारी बद्रीप्रसाद मीणा, हैड कांस्टेबल चदंनाराम, कांस्टेबल अशोक कुमार, ओमप्रकाश, महिला कांस्टेबल बेबी, सरोज की भूमिका रही।