6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Alert: अगले 48 घंटे हैं बेहद खतरनाक, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी जारी, भारी बारिश के लिए रहें तैयार

राजस्थान के कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां आगामी दो दिन तक भारी बारिश (Monsoon Alert) की संभावना बनी हुई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 10 Jul 2023, 2:22 PM IST

Monsoon Heavy Rain Alert In Rajasthan Break Record In Next 72 Hour

सिरोही। राजस्थान के कई हिस्सों पर मानसून (Monsoon Alert) की मेहरबानी बनी हुई। सावन के पहले सोमवार को कई जिलों में जोरदार बरसात हुई। वहीं मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर, टोंक और झुंझुनू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, करौली, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, जालौर, सिरोही, नागौर, जोधपुर, बूंदी, भरतपुर, दौसा और चूरू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां आगामी 3 घंटों के भीतर बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Rain Alert: 3 घंटे तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने अभी-अभी जारी किया अलर्ट


सिरोही की बात करें तो जिलेभर में रविवार को बारिश (Monsoon Alert) का दौर जारी रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने मौसम का आनंद लिया। उधर राजस्थान में मानसून तंत्र फिर से कमजोर पड़ सकता है, लेकिन राजस्थान के कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां आगामी दो दिन तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जो सतह से 4.5 केएम तक विस्तृत है। उधर, मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर और अजमेर से होकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सावन के पहले सोमवार को होगी भारी बारिश, इतने जिलों में अलर्ट जारी


मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार वर्तमान परिसंचरण तंत्र के असर से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी 24 घंटों तक मानसून सक्रिय रहने और बारिश की गतिविधियों में कमी होने की सम्भावना है। बीकानेर संभाग में 15 जुलाई से पुन: मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आगामी दो-तीन दिन मानसून सक्रिय रहने व अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं कहीं भारी बारिश (Monsoon Alert) का दौर जारी रहने की संभावना है। जबकि पूर्वी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। उसके बाद 14 व 15 जुलाई से पुन: मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।