6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सावन के पहले सोमवार को होगी भारी बारिश, इतने जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की चेतावनी जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 10 Jul 2023, 9:39 AM IST

rain_alert_03.jpg

भोपालगढ़। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में कई जगह रिमझिम, तो कई जगह मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। वहीं इस दौरान क्षेत्र के रजलानी गांव में तो बादल जमकर बरसे और चहुंओर पानी ही पानी नजर आने लगा तथा बारिश के पानी से भरे कई खेत तो तालाब की तरह नजर आने लगे। इस बीच मौसम विभाग ने सावन के पहले सोमवार को पाली, जालौर, सिरोही, नागौर, जोधपुर, जयपुर, झुंझुनू, टोंक, चूरू और सीकर में बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना जताई है। इसके साथ ही अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: बेहद भारी होगा आज का दिन, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इतने जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

वहीं पंचायत समिति क्षेत्र के रजलानी गांव में करीब घंटे भर से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश हुई और इससे खेतों में इस कदर पानी भर गया कि खेतों ने तालाबों का रूप ले लिया। ग्रामीण सुनील पाड़ीवाल ने बताया कि रजलानी में हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी ही पानी हो गया और कई इलाकों में खेत तालाब की तरह भरे नजर आए। वहीं इस दौरान शिवनाथ मंदिर के आसपास की पहाड़ियों से आने वाली नहर के माध्यम से रजलानी की प्राचीन बावड़ी के पास बने हरदेवसागर तालाब में भी तेज बहाव के साथ आए जमकर बरसाती पानी से तालाब भी अब लबालब भर गया है। दूसरी ओर भोपालगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हो रही बारिश के साथ रविवार को फिर से गांवों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain Alert) होने से खेतों में खड़ी सावणी फसलें अब अच्छी तरह से पनप सकेगी और इससे ग्रामीण इलाकों के धरतीपुत्रों के चेहरों पर भी खुशी छा गई है।

यह भी पढ़ें- Rain Alert: 3 घंटे तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने अभी-अभी जारी किया अलर्ट

बिलाडा मेंकाले घने बादल छाने के बाद शुरू हुआ बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। रविवार को सुबह तेज गति से बारिश (Heavy Rain Alert) से कस्बे के कई हिस्सों में पानी भर गया। बस स्टेण्ड पर आवागमन थोडी देर के रोकना पड़ा वहीं रोडवेज बस स्टेण्ड तालाब में तब्दील हो गया लेकिन धीरे धीरे पानी कम होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कस्बे में बढेर चौक, सोजती गेट तहसील रोड सहित बिंजवाडिया रोड़ तो पानी भराव के कारण बंद हो गई। पानी की निकासी नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। कई बार नगरपालिका प्रशासन ने करोड़ों की राशि खर्च किए लेकिन बारिश में हालात बद से बदत्तर हो चुके है। आसपास क्षेत्रों में भी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। तहसील के अनुसार 37 एमएम बारिश दर्ज की गई।