पीपाड़सिटी। शहर में सावन माह में आखिर पहली बार गुरुवार शाम में बारिश होने से उमस से परेशान नागरिकों को राहत मिल सकी। शहर में अभी तक 90 एमएम बारिश हो चुकी है। गत एक सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी, जिससे आमजन खासे परेशान थे। गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ मौसम साफ रहा, लेकिन शाम सात बजे अचानक बदलाव के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो आधे घंटे तक जारी रहा, इस बार लोगों ने सावन माह में अच्छी बारिश के साथ अच्छे जमाने की उम्मीद जाहिर की है। उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रिमझिम बारिश के सामाचार मिले हैं। देर शाम 8 बजे करीब आसमान काले बादलों से अपने के साथ फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान ठंडी हवाओं के दौर ने बिजली गुल होने की कमी महसूस नहीं होने दी। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को टोंक और भीलवाड़ा में तेज बारिश (Rain Alert) हो सकती है। विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं जयपुर, दौसा, अलवर और बूंदी के लिए येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग की ये चेतावनी आगामी तीन घंटों के लिए है।