जोधपुर की मुख्य थोक मंडी में ही सब्जियों की कीमतों में बीते दो सप्ताह में अचानक जबरदस्त उछाल आया है। ऐसे में एकाएक अधिकांश हरी सब्जियां महंगी होने से लोगों के घरों की रसोई का समूचा बजट ही गड़बड़ा गया है। स्थानीय निवासी महेन्द्रप्रताप देवड़ा का कहना है कि टमाटर जो कि हर सब्जी का जायका तो बढ़ाता है, लेकिन इस टमाटर ने रसोई के जायके को तो सारा ही बिगाड़कर रख दिया है। इसके अलावा खीरा, करेला, भिंडी व ककड़ी आदि अन्य हरी सब्जियां भी 100 रुपए प्रति किलो से ज्यादा तक पहुंच गई है।