जोधपुर। राजस्थान में एक बार फिर से मानसून (Heavy Rain Alert) सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारां, और उदयपुर में अति बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही झालावाड़, कोटा, सिरोही, चूरू और हनुमानगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर में भी बारिश हो सकती है।