6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
पत्नी व दो बेटों के आत्महत्या : कार में मोबाइल छोड़ पति व प्रेमिका गायब
Play video

पत्नी व दो बेटों के आत्महत्या : कार में मोबाइल छोड़ पति व प्रेमिका गायब

- दो बेटों के साथ महिला के ट्रेन से कटकर जान देने का मामला
Google source verification

जोधपुर।
करवड़ थानान्तर्गत मण्डलनाथ में रिसोर्ट के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर दो मासूम पुत्रों संग मां के आत्महत्या करने के मामले में मृतका का पति व उसकी प्रेमिका भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाशी ली, लेकिन दोनों आरोपी मोबाइल स्विच ऑफ कर भाग निकले।
एसआइ रामलाल ने बताया कि उम्मेद नगर निवासी बिरमा (28) पत्नी सुरेश बिश्नोई ने पुत्र कार्तिक (6) व विशाल (3) के साथ सोमवार सुबह मण्डलनाथ में मालगाड़ी से कटकर जान दे दी थी। पली गांव में जांगूसर जेरिया निवासी मृतका के भाई मुकेश बिश्नोई ने बहन के पति सुरेश बिश्नोई व अजमेर निवासी उसकी प्रेमिका के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था।
बंद कार में मिला पति का मोबाइल
तीनों के आत्महत्या करने का पता लगने के बाद से पति सुरेश बिश्नोई व उसकी प्रेमिका गायब हो गए। पुलिस ने पति के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो रातानाडा में होने का पता लगा। पुलिस मौके पर पहुंची तो बंद कार में मोबाइल मिल गया। जिसे वह कार में छोड़कर भाग गया था।