जोधपुर

Heatwave: जोधपुर @ 47.4 डिग्री, 8 दिन से झेल रहे भीषण गर्मी

- अगले तीन दिन तक सीवियर हीटवेव की चेतावनी - घंटाघर में खानाबदोश की मौत, आज से जेठ का महीना शुरू

less than 1 minute read

जोधपुर. बीते 8 दिन से आमसां से शोले बरस रहे हैं। गुरुवार को गर्मी चरम पर रही। अधिकांश जगह इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। जोधपुर में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा। भीषण गर्मी Heatwave में त्वचा जलने लग गई। घंटाघर में एक खानाबदोश ने गर्मी से दम तोड़ दिया। पड़ौसी फलोदी 48.6 डिग्री के साथ बाड़मेर के बाद दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। अत्यधिक गर्मी ने अब लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। न दिन को चैन मिल रहा है और न ही रात ठंडी हो रही है। बीते आठ दिन से जनता चौबीस घंटे सूरज का प्रकोप झेल रही है। जेठ का महीना शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग IMD ने अगले 3 दिनों तक सीवियर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी रखा है। अगले सप्ताह ही तापमान में दो चार डिग्री गिरावट आने से कुछ राहत मिल सकती है।

संभवत: सर्वाधिक लम्बी गर्मी झेल रहे हम

बीते 8 दिन से जोधपुर का पारा 45 डिग्री के आसपास या ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग 45 डिग्री से ऊपर को हीटवेव यानी लू की िस्थति मानता है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक अरसे बाद यह सर्वाधिक लम्बी गर्मी का रिकॉर्ड है।

दिन -------------- अधिकतम तापमान

23 मई --------------- 47.4

22 मई --------------- 46.5

21 मई --------------- 45.2

20 मई --------------- 44.6

19 मई --------------- 45.6

18 मई --------------- 45.8

17 मई --------------- 45.5

16 मई --------------- 44.6

Published on:
23 May 2024 08:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर